Bhediya Trailer- शापित भेड़िया बने हैं वरुण धवन, कॉमेडी और थ्रिलर का डबल डोज!

दिनेश विजन की धमाकेदार फिल्म भेड़िया काफी समय से चर्चा में थी और अब इस फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। लगातार कई दिनों से इस फिल्म से पोस्टर्स और सितारों के लुक साझा किए जा रहे हैं। वरुण धवन को इस फिल्म में एक अलग अंदाज में देखा जाएगा क्योंकि वो एक भेड़िया बनकर लोगों को दहशत में डालते नजर आएंगे। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे वरुण धवन को एक भेड़िया काट लेता है जिसके बाद वो शापित हो जाते हैं।
इसके बाद वरुण धवन भी रात में भेड़िया बनते हैं और लोगों का खाते हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कृति सैनन नजर आ रहीं हैं और उनको एक अलग तरह के लुक में देखा जा रहा है।
हालिया रिलीज पोस्टर में पता चला था कि कृति सैनन भेड़िया की डॉक्टर बनी हैं। ट्रेलर के बारे में बात करते हुए, निर्देशक अमर कौशिक कहते हैं, "हमारा ट्रेलर दर्शकों को रोमांचित करने वाला है,
भेड़िया को सिनेमाघरों में आनंद लेने के लिए तैयार किया गया है। इस फिल्म में आपको हर तरह का आनंद आने वाला है। कॉमेडी और आश्चर्य एक साथ दिखेगा। हमें खुशी है कि यह जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।"
इस फिल्म कृति सैनन का किरदार भी लोगों को काफी पसंद आ सकता है। इसके पहले भी दोनों सितारे फिल्म में काम कर चुके हैं। दोनों की जोड़ी फिल्म दिलवाले में नजर आए थी। फिलहाल आप देखिए ये ट्रेलर..


Click it and Unblock the Notifications