Bhediya Screening- वरुण धवन की फिल्म देखने पहुंचे बॉलीवुड के ये सितारे, सामने आईं तस्वीरें!

bhediya

वरुण धवन की फिल्म भेड़िया को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है और आज यानि 25 नवंबर को फिल्म थिएटर्स में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा थी और वरुण धवन ने फिल्म को लेकर काफी मेहनत भी की है। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ अभिनेत्री कृति सैनन नजर आने वाली हैं जिनको लेकर खबर है कि उनका किरदार काफी दमदार होने वाला है।

फिलहाल फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग को लेकर चर्चा है और इस वक्त स्पेशल स्क्रीनिंग से सितारों की तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं। जी हां, वरुण धवन की इस फिल्म के लिए कई सितारे बीती रात स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे।

इस लिस्ट में जान्हवी कपूर, राजकुमार राव और यामी गौतम समेत कई सितारे शामिल हैं। अंगद बेदी और नेहा धूपिया इस दौरान काफी अच्छे लग रहे थे और दोनों ने मीडिया के लिए पोज भी दिए।

करण जौहर, वाणी कपूर और शाहिद कपूर

करण जौहर, वाणी कपूर और शाहिद कपूर

इनके अलावा करण जौहर, वाणी कपूर और शाहिद कपूर अकेले ही पहुंचे थे। जायद खान और दीपक डोबरियाल भी यहां नजर आ रहे थे जबकि सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल के साथ यहां पहुंचकर लोगों को सरप्राइज कर दिया।

अभिमन्यु दस्सानी और नीतेश तिवारी

अभिमन्यु दस्सानी और नीतेश तिवारी

अभिमन्यु दस्सानी और नीतेश तिवारी भी इस स्पेशल स्क्रीनिंग का हिस्सा बने थे। वरुण धवन की इस फिल्म के लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि वो जमकर इस फिल्म पर अपना प्यार लुटाने वाले हैं।

वरुण धवन

वरुण धवन

वरुण धवन काफी समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं और इस फिल्म को लेकर उनकी तारीफ भी हो रही है।

रिव्यू

रिव्यू

आ रहे रिव्यू के मुताबिक फिल्म पूरी तरह से एंटरटेनमेंट से भरी हुई नजर आ रही है। हालांकि फिल्म रिलीज होने के बाद कि तरह से बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म करती है इसका पता इस वीकेंड पर चल ही जाएगा।

दमदार स्टारकास्ट है

दमदार स्टारकास्ट है

फिल्म में काफी दमदार स्टारकास्ट है और वरुण धवन भेड़िया बनते हुए नजर आने वाले हैं। फिल्म हॉरर कॉमेडी होगी और इसको अमर कौशिक ने निर्देशित किया है जो कि बेहतरीन निर्देशक हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X