Bhediya Poster- मिलिए भेड़िया की डॉक्टर से, कृति सैनन ने अपने लुक से चौंकाया!

kriti sanon

अभिनेत्री कृति सैनन भी इस वक्त चर्चा में हैं और उनका फर्स्ट पोस्टर रिलीज हुआ है। हम बात कर रहे हैं फिल्म भेड़िया कि जो खबरों में है। बीते दिन मेकर्स ने वरुण धवन का फर्स्ट लुक रिलीज किया था और फैंस को ये काफी पसंद आया था। अब कृति सैनन का ये पोस्टर रिलीज हुआ है और इसमें उन्होने हाथ में इंजेक्शन लिया हुआ है। इससे इतना तो पता चल रहा है कि वो डॉक्टर हैं। कृति ने इसका खुलासा करते हुए कैप्शन में लिखा,

''डॉ अनिका से मिलें! भेड़िया की डॉक्टर! मनुष्य, कृपया अपने जोखिम पर जाएँ!'' इस कैप्शन की मानें तो कृति सैनन काफी दमदार किरदार इस फिल्म में निभाने वाली हैं।

वरुण धवन के साथ पहले भी उनकी जोड़ी बन चुकी है। सोमवार को वरुण धवन का पोस्टर वाला पोस्ट सामने आते ही वायरल हो रहा था और लोग इसपर कमेंट कर रहे थे। भेड़िया के फर्स्ट पोस्टर पर अभिनेत्री जान्हवी कपूर, ईशा गुप्ता और सोफी चौधरी ने भी कमेंट किया है।

भेड़िया को निर्देशक अमर कौशिक निर्देशित कर रहे हैं और काफी समय से ये फिल्म बन रही है। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। वरुण धवन को भी काफी समय से एक हिट की तलाश है।

हालांकि उनकी फैन फॉलोविंग शानदार है लेकिन इस वक्त बॉलीवुड को लेकर बायकॉट ट्रेंड फिल्मों को नुकसान पहुंचा रहा है। कृति सैनन और वरुण धवन की ये फिल्म 3डी में भी रिलीज होगी और इसके बाद वरुण धवन की ऐसी 3 फिल्में हो जाएंगी जो कि 3डी में रिलीज हुई हैं। फैंस को इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X