..................... Bhediya First Look- वरुण धवन करेंगे जंगल में कांड Bhediya First Look- Varun Dhawan and Kriti sanon starrer film first poster released! - Hindi Filmibeat

Bhediya First Look- वरुण धवन करेंगे जंगल में कांड, रिलीज हुआ भेड़िया का फर्स्ट पोस्टर!

bhediya

सुपरस्टार वरुण धवन और कृति सैनन की फिल्म भेड़िया को लेकर चर्चा है और आज एक बड़ा धमाका हुआ है। जी हां, इस फिल्म से आज फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। भेड़िया के फर्स्ट पोस्टर ने रिलीज होते ही धमाका कर दिया है और वरुण धवन काफी अलग लुक में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर में कृति सैनन भी नजर आ रहीं हैं। वरुण धवन के लुक की बात करें तो वो काफी डरावने लग रहे हैं और उसी अंदाज में अपने हाथों को फैलाए नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा कृति सैनन की छोटी से तस्वीर दाएं नजर आ रही है जिसमें वो हाथ में टॉर्च लिए दिख रहीं हैं। वरुण धवन ने इस पोस्टर को साझा करते हुए लिखा है, ''अब होगा जंगल में कांड। 19 अक्टूबर को रिलीज होगा भेड़िया का ट्रेलर।''

वरुण धवन का ये पोस्ट सामने आते ही वायरल हो रहा है और लोग इसपर कमेंट कर रहे हैं। एक पोस्ट कृति सैनन ने भी किया है और उनके इस पोस्ट पर कई स्टार्स ने रिएक्ट किया है।

भेड़िया के फर्स्ट पोस्टर पर अभिनेत्री जान्हवी कपूर, ईशा गुप्ता और सोफी चौधरी ने भी कमेंट किया है। भेड़िया को निर्देशक अमर कौशिक निर्देशित कर रहे हैं और काफी समय से ये फिल्म बन रही है।

हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। वरुण धवन को भी काफी समय से एक हिट की तलाश है। हालांकि उनकी फैन फॉलोविंग शानदार है लेकिन इस वक्त बॉलीवुड को लेकर बायकॉट ट्रेंड फिल्मों को नुकसान पहुंचा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X