स्त्री 2 और तुम्बाड के बाद 'भेद भ्रम' से विपुल अमृतलाल शाह करेंगे धमाका, हॉरर जॉनर में बनेगा नया रिकॉर्ड!

Vipul Amrutlal Shah Bhed Bhram- मनोरंजन की दुनिया में, जहाँ एक्शन से भरपूर फिल्में दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं, वहीं हॉरर और हॉरर-कॉमेडी जैसी शैलियों ने भी अपने खास प्रशंसक बना लिए हैं।
हॉरर जॉनर को दर्शकों से मिली भारी सराहना ने विपुल अमृतलाल शाह की आने वाली हॉरर सीरीज़ भेद भ्रम के लिए एक मजबूत मंच तैयार कर दिया है। अपनी समृद्ध विरासत और मौजूदा हॉरर जॉनर की लोकप्रियता के साथ, यह शो दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है।
भेद भ्रम के प्रसारित होने से पहले यह जानना दिलचस्प है कि यह सीरीज़ हरकिशन मेहता के प्रशंसित उपन्यास पर आधारित है। लंबे समय के बाद दर्शक भेद भ्रम: रहस्यों का मायाजाल की वापसी देखेंगे। यह शो उन लोगों के लिए खास तोहफा होगा, जो हॉरर जॉनर के दीवाने हैं।
यह सीरीज़ हॉरर और सुपरनैचुरल एलिमेंट्स को जोड़ते हुए टेलीविज़न पर बड़े पैमाने पर पेश की जाएगी। इसमें शानदार कलाकारों की टोली शामिल है, जिनमें यशपाल शर्मा, अतुल कुमार, गौरव चोपड़ा, ऐश्वर्या सकुजा, वैशाली ए. ठक्कर, विशाल मल्होत्रा, प्रणव मिश्रा, दिव्यांगना जैन, वनिकी त्यागी और समीर धर्माधिकारी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
अगर हॉरर जॉनर की सफलता की बात करें, तो स्त्री 2 जैसी हॉरर फिल्में भारतीय सिनेमा के इतिहास में रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन कर चुकी हैं, जो दर्शकों के इस जॉनर के प्रति प्यार को दर्शाती है। इसी तरह, तुम्बाड ने भी बॉक्स ऑफिस पर कई मानक स्थापित किए और अपनी री-रिलीज़ के दौरान भरपूर सराहना बटोरी। ये उदाहरण साबित करते हैं कि हॉरर और सुपरनैचुरल जॉनर फिलहाल दर्शकों के सबसे पसंदीदा शैलियों में से एक हैं।
विपुल अमृतलाल शाह के सनशाइन पिक्चर्स और दूरदर्शन द्वारा सह-निर्मित, भेद भ्रम के निर्माता आशीष ए. शाह और रविचंद्र नल्लप्पा हैं। इसका निर्देशन युसुफ बसराई ने किया है, जबकि कहानी हरकिशन मेहता द्वारा लिखी गई है।
जहाँ एक ओर कई हॉरर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही हैं, वहीं अब दूरदर्शन के दर्शक भेद भ्रम के रोमांचक और डरावने संसार का आनंद लेने के लिए तैयार हैं।


Click it and Unblock the Notifications











