मिस्टर परफेक्शनिस्ट हैं पंकज कपूर

By Neha Nautiyal

Pankaj Kapoor
फिल्मकार भावना तलवार का कहना है कि वह बॉलीवुड अभिनेता पंकज कपूर के साथ बार-बार काम करना चाहेंगी। भावना 'धर्म' फिल्म में पंकज कपूर को निर्देशित कर चुकी हैं।

भावना कहती हैं, "पंकज काम के प्रति प्रतिबद्ध रहते हैं। वह एक ऐसे दिग्गज अभिनेता हैं, जिनके साथ मैं बार-बार काम करना चाहूंगी। उन्होंने फिल्म उद्योग के बारे में मेरे नजरिये को बदल डाला है। उनके साथ काम करने के बाद अभिनेताओं के प्रति मेरी धारणा बदल गई।"

फिल्म 'धर्म' के बाद तलवार और पंकज एक बार फिर 'हप्पी' नामक फिल्म में साथ-साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में पंकज मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। तलवार ने कहा कि फिल्म 'हप्पी' के लिए पंकज ने पटकथा भी लिखी है। उन्होंने कहा, "पंकज जी ने काफी पहले ही फिल्म की पटकथा तैयार कर ली थी। मुझे पटकथा काफी पसंद आई थी। मैंने उनसे फिल्म बनाने की बात कही तो वह तैयार हो गए।"

उल्लेखनीय है कि पंकज कपूर अपनी फिल्म 'मौसम' के जरिए निर्देशन के क्षेत्र में उतरने की तैयारी कर चुके हैं। इस फिल्म में पंकज ने अपने बेटे शाहिद कपूर को मुख्य भूमिका के लिए चुना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X