भावेश जोशी सुपरहीरो Trailer: रिलीज हुआ हर्षवर्धन कपूर की फिल्म का ट्रेलर, देखिए video

अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर की फिल्म भावेश जोशी सुपरहीरो का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर को लेकर लोग काफी बातें कर रहे है और लोगों को पसंद भी आ रहा है। साथ इस बारे मे बात भी हो रही है कि ट्रेलर देखने से फिल्म की कहानी साफ साफ पता चल रही है। अब डर इस बात का है कि फिल्म का इससे कुछ नुकसान ना हो जाए।

बता दें कि भावेश जोशी सुपरहीरो के लिए काफी समय से हर्षवर्धन कपूर चर्चा में चल रहे थे। काफी समय से इस फिल्म को लेकर कई तरह की बातें चल रही थी।

bhavesh joshi superhero, harshvardhan kapoor, भावेश जोशी सुपरहीरो, हर्षवर्धन कपूर

इस ट्रेलर को जब आप देखेंगे तो आपको साफ पता चलेगा की मुंबई जैसे शहर को बचाने के लिए एक सुपरहीरो बनता है जो सबकी मदद करता है और जो गलत काम कर रहे होते है उनका हिसाब लेता है।

शुरु में जब आप देंखेगे तो ये शख्स पकड़ा भी जाता है और इसपर राजनीति होती है तो ये मारा भी जाता है। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहा ये शख्स अचानक से एक विक्राल रूप लेता है और बुरे लोगों को खत्म करना शुरु कर देता है।

विक्रमादित्य मोटवाने इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे है और यह फिल्म काफी सालों से होल्ड पर थी। हर्षवर्धन से पहले फिल्म के लिए इमरान खान और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे स्टार का नाम भी जोड़ा गया था।

लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया। सभी को लग रहा था कि फिल्म डिब्बाबंद हो गई। तभी विक्रमादित्य मोटवाने ने हर्षवर्धन के साथ फिल्म की घोषणा कर दी।

हर्षवर्धन ने फिल्मी करियर की शुरुआत 2016 में राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म मिर्जिया के साथ की थी पर ये फिल्म सुपरफ्लॉप रही थी। बता दें की अनिल कपूर के बेटे की अब दूसरी फिल्म रिलीज होने को तैयार है।

फिल्म का नाम है भावेश जोशी सुपरहीरो। विक्रमादित्य मोटवाने के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज इ है और लोग इस फिल्म को पसंद कर रहे है।

इस फिल्म में सुपरहीरो बनकर आ रहे हर्षवर्धन कपूर क्या कमाल करते है ये तो आने वाला समय ही बताएगा। फिल्म के रिलीज की बात करें तो ये फिल्म 25 मई 2018 को रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X