दो फिल्मों का धमाकेदार क्लैश.. एक BOX OFFICE पर सुपरहिट, तो दूसरी सुपरफ्लॉप
हर्षवर्धन कपूर की फिल्म भावेश जोशी सुपरहीरो ने सोनम कपूर, करीना कपूर स्टारर फिल्म वीरे दी वेडिंग के साथ 1 जून को बॉक्स ऑफिस पर क्लैश किया था। बता दें, जहां वीरे सुपरहिट रही है। वहीं, भावेश जोशी सुपरहीरो बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर चुकी है। फिल्म ने 4 दिनों में 5 दिनों 5 करोड़ की कमाई भी नहीं की है। लिहाजा, थियेटर मालिकों ने हर्षवर्धन कपूर की फिल्म के शोज भी अब वीरे दी वेडिंग को दे दिये हैं।
'रेस 3' धमाकेदार क्लाईमैक्स.. सलमान खान ने किया खुलासा!
वहीं, वीरे दी वेडिंग की बात करें तो करीना कपूर, सोनम कपूर की इस फिल्म ने 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने तीन दिनों में ही अपना बजट पार कर लिया है और सुपरहिट रही है। कोई शक नहीं कि भावेश जोशी वीरे दी वेडिंग के सामने पूरी तरह से खत्म हो चुकी है।

बता दें, भावेश जोशी सुपरहीरो हर्षवर्धन कपूर की दूसरी फिल्म है। इन्होंने फिल्म मिर्जिया से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जो कि सुपरफ्लॉप फिल्म थी। हालांकि फिल्म भी फिल्म ने 11 करोड़ कमा लिया था। फिलहाल भावेश जोशी से 10 करोड़ पार होने की उम्मीद नहीं दिखे जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications











