First LOOK: 2016 में सुपरफ्लॉप डेब्यू के बाद.. दूसरी फिल्म के साथ तैयार हैं 'स्टार'
2016 में राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म मिर्जिया के साथ हर्षवर्धन कपूर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म सुपरफ्लॉप रही थी। बता दें, अनिल कपूर के बेटे की अब दूसरी फिल्म रिलीज होने को तैयार है। फिल्म का नाम है भावेश जोशी सुपरहीरो। विक्रमादित्य मोटवाने के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। ये फिल्म 25 मई 2018 को रिलीज होगी।
शाहरुख- अजय देवगन की जोड़ी REJECT.. इन सुपरस्टार्स के साथ ब्लॉकबस्टर फाइनल
खास बात है कि विक्रमादित्य मोटवाने की यह फिल्म काफी सालों से होल्ड पर थी। हर्षवर्धन से पहले फिल्म के लिए इमरान खान और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे स्टार का नाम भी जोड़ा गया था। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया। सभी को लग रहा था कि फिल्म डिब्बाबंद हो गई.. लेकिन तभी विक्रमादित्य मोटवाने ने हर्षवर्धन के साथ फिल्म की घोषणा कर दी।

बहरहाल, हर्षवर्धन पहले एक्टर नहीं हैं जो बॉलीवुड फिल्म में सुपरहीरो अवतार में नजर आएंगे। इससे पहले हमने शाहरूख खान और ऋतिक रोशन जैसे सितारों को भी इस तरह देखा है। लिहाजा, अब इस फिल्म में हमें क्या नया मिलेगा, देखना दिलचस्प होगा।
यहां जानिए सुपरहीरो हर्शवर्धन कपूर को किन सितारों को देना होगा टक्कर-
इस फिल्म के अलावा हर्षवर्धन कपूर अभिनव बिंद्रा की बॉयोपिक फिल्म में भी नजर आने वाले हैं। उम्मीद है कि इन फिल्मों के साथ अब कपूर खानदान के ये अगले अभिनेता इंडस्ट्री में अपनी जगह बना पाएं।


Click it and Unblock the Notifications











