सलमान खान और रेखा की वजह से अपनी सगाई में शर्मिंदा हुईं थीं भावना पांडे, चंकी पांडे की पत्नी का खुलासा!

Bhavana Pandey Salman Khan and Rekha- सलमान खान आज भी सुपरस्टार हैं और उनकी फिल्में अभी भी रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर देती हैं। इसके अलावा बात करें रेखा की तो वो भी कमाल की अभिनेत्री रही हैं और अभी भी उनकी फैन फॉलोविंग काफी तगड़ी है।
अक्सर देखा जाता है कि किसी की शादी या सगाई में कोई स्टार पहुंचे तो लोग फूले नहीं समाते हैं। लेकिन आज हम उस हसीना की बात करें जिनकी सगाई में सलमान खान और रेखा पहुंचे थे तो वो शर्मिंदा हो गईं थीं।
हम बात कर रहे हैं चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे की। जी हां, अनन्या पांडे की मां ने ये किस्सा साझा किया है कि क्यों सलमान खान और रेखा की वजह से वो काफी शर्मिंदा हुईं थीं। उनकी खुद की सगाई थी। इस दौरान भावना मिड डे से बात कर रहीं थीं।
भावना पांडे ने क्या कहा?
भावना ने खुलासा करते हुए कहा कि, ''दिल्ली में हम लोगों ने बहुत बड़ा प्रोग्राम रखा था। ये वो वक्त था जब आसानी से स्टार्स नहीं दिखते थे। जब लोगों ने हमारे पास में रेखा और सलमान खान को देखा तो लोग क्रेजी हो रहे थे। मैं इसलिए काफी शर्मिंदा हो रही थी कि रिश्तेदार तो छोड़ो मेरी खुद की बहनें एक्टर्स को देख कर पागल हो रहीं थीँ। रिश्तेदार उनको देखकर चिल्ला रहे थे।'' भावना पांडे का ये खुलासा अब चर्चा में है।
चर्चा में रहती हैं भावना
भावना पांडे भले ही फिल्मों में नजर ना आती हों लेकिन वो सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहती हैं। वो अक्सर अपनी फ्रेंड्स के साथ चिल करती हैं और कई त्योहारों पर काफी मस्ती करती हुई भी नजर आती हैं। फिलहाल उनके द्वारा किया गया ये खुलासा अब खबरों का हिस्सा है।


Click it and Unblock the Notifications











