BHARAT: सलमान खान की फिल्म का CLIMAX- 10 करोड़ी सेट- एक धमाका और सब खत्म
सुपरस्टार सलमान खान की भारत धमाका करने आने वाली है और इसके पहले ही कुछ ऐसे राज खुल रहें हैं जो कि दर्शकों को काफी ज्यादा उत्साहित करने वाले हैं। हाल ही में भारत से दो बातें सामने आईं हैं। पहली की फिल्म का क्लाइमैक्स काफी धमाकेदार होने वाला है क्योंकि इसमें 10 करोड़ का सेट बर्बाद कर दिया जाएगा जो बहुत बड़ा सीन होने वाला है। दूसरी बात ये है कि सलमान खान की फिल्म एक नहीं बल्कि कई भाषाओं में रिलीज हो रही है।
बता दें कि ये फिल्म सिर्फ हिंदी में ही नहीं बल्कि तेलुगू, तमिल और मलयालम में भी रिलीज हो रही है। सलमान खान काफी समय से एक बड़ी हिट की तलाश में हैं और इस फिल्म के ट्रेलर के बाद ये साफ हो गया है कि फिल्म ब्लॉकबस्टर है।

सलमान खान के रोल की बात करें तो फिल्म में वो भारत नाम के लड़के बने है जिसकी ज़िंदगी में 1947 से लेकर 2010 तक क्या क्या घटता है, यही फिल्म की कहानी है। फिल्म में सलमान खान के अलावा अभिनेत्री कैटरीना कैफ, दिशा पटानी, नोरा फतेही, तबू, जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर, आसिफ शेख और बेहद खास मेहमान भूमिका में वरूण धवन।
फिल्म में तबू और जैकी श्रॉफ सलमान खान के माता पिता के रोल में नज़र आएंगे। वहीं खबर है कि वरूण धवन एक जवान धीरूभाई अंबानी की भूमिका में नज़र आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications