Bharat Trailer: पहली झलक ने ही लोगों किया क्रेजी, सलमान का जबरदस्त ईद Dhamaka
इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं। वहीं इसी बीच सलमान खान की आने वाली फिल्म भारत लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में रिलीज हुए भारत के टीजर ने लोगों का दिल जीत लिया है। भारत को एक भी निगेटिव प्रतिक्रिया नहीं मिली है बल्कि हर कोई तारीफों के पुल बांधता नजर आ रहा है। वहीं अब भारत को लेकर एक और ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर फैंस क्रेजी हुए जा रहे हैं।
[Bday Spcl: अक्षय कुमार के साथ 6 Hit, सलमान-अजय देवगन Flop, प्रियदर्शन की 10 शानदार फिल्में]
दरअसल, टीजर के बाद अब इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तैयारी की जा रही है। इसी दौरान फिल्ममेकर अतुल अग्निहोत्री ने भारत के सेट से शानदार तस्वीर शेयर कर दी है। इस तस्वीर में डायरेक्टर अली अब्बास जफर क्रू मेंमबर्स को कुछ समझाते नजर आ रहे हैं और उनके सामने एक मॉनीटर रखा हुआ जिसमें सलमान और कैटरीना की झलक दिखाई दे रही है।

बता दें कि टीजर में सलमान के 5-5 लुक तो दिखा दिए गए थे लेकिन कैटरीना का चेहरा सीक्रेट ही रखा गया था। ऐसे में ये तस्वीर फैंस को दीवाना बनाने के लिए काफी है। भारत इस साल ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। फिल्म में दिशा पाटनी, तब्बू और सुनील ग्रोवर जैसे दमदार स्टार्स हैं। तो चलिए इसी बात पर हम आपको आगे बता देते हैं फिल्म भारत से जुड़ी कुछ और दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications











