..................... BHARAT TRAILER- Katrina kaif post new pic from Bharat trailer and it is the release date - Hindi Filmibeat

BHARAT TRAILER- कैटरीना कैफ का शानदार भारत लुक वायरल- ट्रेलर रिलीज DATE का ऐलान

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म भारत को लेकर उनके फैंस जितने उत्साहित है उससे कहीं ज्यादा इस फिल्म के स्टार्स भी उत्साहित नजर आ रहे हैं। हाल ही में कैटरीना कैफ ने ट्रेलर के रिलीज डेट का खुलासा करते हुए एक तस्वीर शेयर की थी जो कि काफी लाइक की जा रही है। गौरतलब है कि कैटरीना कैफ ने ट्रेलर में नजर आने वाला अपना भारत लुक भी शेयर किया है। इतना ही नहीं उन्होने लिखा है कि ट्रेलर 10 दिन में आने वाला हैं।

हालांकि उनको इसकी रिलीज डेट नहीं बताई है। सलमान खान की फिल्म का टीजर जब रिलीज हुआ था तो धमाका हो गया था और लोगों ने इसकी काफी तारीफ की थी।

bharat, kaitrina kaif, salman khan, trailer, भारत, कैटरीना कैफ, सलमान खान, ट्रेलर

फिल्म की रिलीज डेट तो पहले ही सामने आ गई थी और ये ईद के मौके पर 5 जून को रिलीज होगी। पिछली दो ईद की बात करें तो सलमान खान की दोनों फिल्मों ने निराश किया था। अब इस साल उनके फैंस को भारत से काफी उम्मीदें हैं।

गौरतलब है कि इस फिल्म में सलमान, कैटरीना के अलावा दिशा पटानी, जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर और गेस्ट रोल में वरुण धवन भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को अली अब्बास जफर निर्देशित कर रहे हैं जबकि इसके निर्माता अतुल अग्निहोत्री हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X