..................... Bharat Teaser: Get ready in this Eid- Salman khan back with bang - Hindi Filmibeat

BHARAT TEASER: सलमान खान की फिल्म 'भारत'- 2019 की ब्लॉकबस्टर के लिए तैयार हो जाइए

सलमान खान की धमाकेदार फिल्म भारत का टीजर रिलीज हो गया है जो कि काफी शानदार नजर आ रहा है। अली अब्बास जफर के निर्देशन मे बन रही इस फिल्म के टीजर का लोग काफी समय से इंतजार कर रहे थे। टीजर में कई तरह के अलग अलग सीन्स दिखाए गए हैं जो कि काफी बेहतरीन लग रहे हैं। पहले सीन में भारत बटवारे की तस्वीर साफ नजर आती है जब लोग ट्रेन पर बैठकर अपना मुल्क छोड़ रहे थे।

सलमान खान की एंट्री एक डायलॉग के साथ होती है कि जब मैं छोटा था तब लोग मुझसे मेरा नाम और जाति पूछते थे। इसीलिए मेरे बाबा ने मेरा नाम भारत रख दिया। अब नाम के आगे जाति लगा के अपने देश का मान कैसे कम कर सकता हूं।

bharat, teaser, salman khan, भारत, टीजर, सलमान खान

इस टीजर के सामने आने से एक बात तो तय हो गई है कि सलमान खान एक इस ईद में एक बड़ा धमाका करने वाले हैं जिसकी गूंज काफी लंबे समय तक सुनाई देगी। सलमान खान काफी यंग और दमदार नजर आ रहें हैं साथ की वो फिल्म में बाइक से सरकस में स्टंट भी करते नजर आ रहें हैं।

इस फिल्म में सलमान खान के अलावा कैटरीना कैफ और दिशा पटानी भी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा सुनील ग्रोवर और जैकी श्रॉफ का भी नाम सामने आया था। तो देर किस बात की है...आप भी देखिए ये धमाकेदार टीजर....

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X