Bharat Teaser: सलमान खान की सबसे बड़ी Blockbuster, 5 महीने पहले ही बड़ा ऐलान, चौंक जाएंगे
हाल ही में सलमान खान की फिल्म भारत का शानदार टीजर लॉन्च किया गया है। लंबे इंतजार के बाद फैंस को ऐसा जबरदस्त टीजर मिला तो सोशल मीडिया पर बवाल हो गया। इस टीजर में सलमान खान कई लुक में नजर आ रहे हैं। हर कोई बस इस टीजर का दीवाना हुआ जा रहा है। सिर्फ सलमान ही नहीं फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर को भी ताबड़तोड़ तारीफें मिल रही हैं।
[1Year: 200 करोड़ी फिल्म को लेकर तगड़ा बवाल, तोड़-फोड़ और मारपीट, सलमान खान समेत कई Reject]
काफी समय बाद ऐसी फिल्म आई है जिसके लिए सोशल मीडिया पर एक भी निगेटिव रिव्यू देखने को नहीं मिला है। लोग तो यहां तक ऐलान कर चुके हैं कि ये फिल्म बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म होगी। सलमान खान के फैन तो इसे पहले से ही ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बता चुके हैं। बता दें कि ये फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।

तो चलिए इसी बात पर हम आपको दिखाते हैं कि सोशल मीडिया पर भारत के इस शानदार टीजर को कैसे रिएक्शन मिल रहे हैं और तो और सलमान और अली अब्बास जफर के पीछे लोग किस कदर दीवाने हुए जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications