शादी के बाद भरत तख्तानी ने ईशा देओल को दी थी ये धमकी? तलाक के बाद हुआ बड़ा खुलासा

Bharat Takhtani

Bharat Takhtani Threatened to Esha Deol: ईशा देओल ने बिजनेसमैन भरत तख्तानी से शादी की थी लेकिन 11 साल बाद दो नों अलग हो गए। अभी भी दोनों को लेकर बातें होतीं हैं और कई तरह के खुलासे होते रहते हैं।

इस वक्त एक ऐसी जानकारी सामने आई है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। दरअसल शादी के कुछ ही दिन बाद भरत ने ईशा देओल को एक धमकी दी थी जिसका राज तलाक के बाद खुला है। जी हां, खबरें हैं कि भरत शादी के बाद नहीं चाहते थे कि किसी तरह से ईशा देओल का वजन बढ़े।

वो मां बनने के बाद भी स्लिम ही रहनी चाहिए। भारत ने ईशा को धमकी दी थी कि वो गलती से भी मोटी ना हो जाएं। यही कारण था कि ईशा घर के तमाम कामों और फिल्म में शूटिंग के बीच भी अपने हेल्थ का काफी ख्याल रखती थीं।

हेमा मालिनी ने कही थी ये बात?

ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर हेमा मालिनी ने ईशा देओल की फिटनेस को बनाए रखने के लिए कहा था कि वो काम करें और साथ घर के कामों में हाथ बटाएं। इसके अलावा उनका कहना था कि, डांस की प्रैक्टिस कभी ना बंद करें इससे वजन ठीक रहेगा। ईशा ने खुद ही मां हेमा मालिनी की इन बातों से पर्दा उठाया था। भरत काफी फिटनेस फ्रीक हैं और यही कारण है कि आज भी उनका वजन नहीं बढ़ा है और वो फिट रहते हैं।

पिता की मौत से सदमें में ईशा

24 नवंबर को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र का निधन हो गया था। इस दौरान पूरा देओल परिवार काफी दुखी थी और कहा जा रहा है कि बच्चों का रो रोकर बुरा हाल था। ईशा देओल को हेमा मालिनी के साथ काफी दुखी देखा गया था। ईशा देओल अपने पिता के काफी करीबी थे और अक्सर उनके साथ वक्त बिताते थे। ईशा देओल फिलहाल अकेली हैं और अपने बेबी के साथ जिंदगी काट रही हैं। हालांकि कभी कभी भरत तख्तानी के साथ उनकी तस्वीरें आज भी वायरल हो जाती हैं।

More from Filmibeat

Read more about: esha deol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X