Ex हसबैंड को मिला नया प्यार तो टूट गया ईशा देओल का दिल ? कहा- मुश्किल है लेकिन...

Esha Deol

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। बता दें कि ईशा देओल ने पिछले साल पति भरत तख्तानी से तलाक लिया था। दोनों ने अपनी रजामंदी से अपने 11 साल के रिश्ते को खत्म कर दिया था। भले ही अब दोनों के रास्ते अलग हो गए हों, लेकिन भरत इन दिनों अपने नए प्यार को लेकर चर्चाओं में आ गए हैं।

तलाक मुश्किल था...

बीते दिनों भरत तख्तानी और बिजनेस वुमन मेघना लखानी की कुछ तस्वीरें वायरल हुईं जिससे दोनों के रिश्ते में होने की बात कंफर्म हुई। जब से दोनों के रिलेशनशिप में होने की बात सामने आई है तब से ईशा देओल के नए पुराने बयान भी लाइमलाइट में आ गए हैं। फिलहाल तो ईशा देओल का एक पुराना बयान चर्चाओं में आ गया है। जिसमें कहती नजर आ रही हैं कि भरत से उनका तलाक मुश्किल था।

बच्चियों की खुशी सबसे पहले है...

ईशा देओल का द क्विंट का एक पुराना इंटरव्यू चर्चाओं में आ गया है। जिसमें ईशा खुलासा करती नजर आती हैं कि सिंगल पेरेंटिंग मुश्किल होती है, लेकिन भरत ने बेटियों की खुशी को पहली प्राथमिकता दी है। ईशा आगे कहती हैं कि हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया था। हम दोनों की ही जिंदगी में काफी बदलाव हुए, लेकिन इसके बाद भी हमने दोनों बच्चों के बारे में सोचा। मैं एक बात जरूर कहूंगी कि हमारी निजता का हमेशा सम्मान किया जाए।

बच्चों के लिए अहंकार पीछे छोड़ना पड़ता है

ईशा ने आगे कहा कि पति और पत्नी के बीच चाहें कितना भी कुछ क्यों ना बदल जाए, लेकिन उसका प्रभाव बच्चों पर नहीं पड़ना चाहिए। ईशा कहती हैं कि जब बच्चे होते हैं तो हमें अपना अहंकार को पीछे छोड़ना पड़ता है। आप दो खूबसूरत बच्चों के माता पिता हैं। जब आप कोई फैसला करते हैं जब आप ऐसे होते हैं तो दूसरे व्यक्ति को पिघलना पड़ता है। हम भले ही अलग हो गए हैं, लेकिन साथ में बच्चो का ध्यान रख रहे हैं।

ईशा ने की थी लव मैरेज

आपको बता दें कि ईशा और भरत ने साल 2012 में शादी की थी। साल 2017 में ईशा ने पहली बेटी को जन्म दिया था और साल 2019 में ईशा ने दूसरी बेटी को जन्म दिया था। समय के साथ दोनों के रिश्ते में खटास आई ईशा ने अपनी मां के घर रहने लगीं और साल 2024 में दोनों हमेशा के लिए अलग हो गए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X