भारत- सलमान खान की फिल्म में ऐसा होगा तब्बू का किरदार- खुद एक्ट्रेस ने किया खुलासा
Recommended Video
अली अब्बास जफर निर्देशित सुपरस्टार सलमान खान, कैटरीना कैफ और दिशा पटानी की फिल्म भारत की रिलीज के कुछ ही दिन बचे हैं और इसकी चर्चा जोरों पर है। अब इस फिल्म की कलाकार तब्बू को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है पता चला है कि उनका इस फिल्म में क्या किरदार होने वाला है। इस बात की जानकारी खुद तब्बू ने ही दी है और बताया है कि उनका काफी छोटा सा रोल है और वो पूरी फिल्म में सिर्फ एकबार दिखेंगी।
शायद यही कारण है कि वो फिल्म के ट्रेलर में नजर नहीं आईं थीं। गौरतलब है कि इस फिल्म में तब्बू ने सलमान खान की बहन का किरदार निभाया है।

इस फिल्म की बात करें तो इसमें दिशा के अलावा कैटरीना कैफ भी सलमान खान के साथ रोमांस करती हुई नजर आएंगी जो कि चाशनी सॉंग में नजर आ चुका है। इसके अलावा भी फिल्म में जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर का भी अहम किरदार है।
अली अब्बास जफर ने इस फिल्म को निर्देशित किया है और ये फिल्म ईद 5 जून को रिलीज होने वाली है। सलमान खान इसके अलावा फिल्म दबंग 3 की शूटिंग में बिजी हो गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications