चुलबुले अंदाज में सलमान ने किया प्रियंका का भारत में स्वागत, प्रियंका ने दिया सटीक जवाब
Recommended Video

सलमान खान की फिल्म भारत के लिए जब से प्रियंका चोपड़ा का नाम फाइनल हुआ है वो लगातार सुर्खियों में छाई हुई है। बता दें कि प्रियंका बहुत जल्द विदेश से लौटकर भारत आने वाली है और फिल्म की शूटिंग शुरु करने वाली है। बता दें कि सलमान खान ने अपने ही दंबग अंदाज में प्रियंका चोपड़ा का स्वागल किया है और कहा है कि आपको स्वागत है और ये हिंदी फिल्म है।
इस बात पर प्रियंका ने भी तुरंत जवाब देते हुए ट्वीट किया है कि यूपी के बरेली की पली बड़ी हूं जनाब और हमेशा से ही देशी हूं। सलमान के मजाकिया अंदाज में प्रियंका का वेलकम करने के बाद उसी अंदाज में प्रियंका ने भी सलमान खान को जवाब दिया है।

बता दे कि सलमान ने इस अंदाज में प्रियंका का स्वागत किया है ऐसा जल्दी वो किसी के लिए ट्वीट नहीं करते है। सलमान खान के इस ट्वीट के बाद उनके फैंस बहुत ज्यादा खुश है और वो लगातार भाईजान को कमेंट पर कमेंट किए जा रहे है।
सलमान खान के इस तरह से वेलकम करने पर आपके चेहरे पर मुस्कान आना लाजमी है। इसी अंदाज में प्रियंका का भी जवाब देना इस बात का सुबूत देता है कि प्रियंका चोपड़ा अपने देश की मिट्टी से अभी भी पूरी तरह से जुड़ी हुई है और विदेश में रहना सिर्फ उनके काम का हिस्सा है।
सलमान के लिए अलावा फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने भी प्रियंका चोपड़ा का स्वागत करते हुए लिखा है कि स्वागत है आपका और भारत की मिट्टी और हवा आपका इंतजार कर रही है।
बता दें कि इस समय प्रियंका चोपड़ा अपने क्वांटिको के सीजन 3 को पूरा करके आई है और बहुत ज्यादा पसंद की गई। प्रियंका चोपड़ा की फैन फॉलोविंग काफी अच्छी है जो कि कई हीरोज को भी पीछे छोड़ती है।
गौरतलब है कि सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा के बीच एक समय ऐसा भी था जब दोनो में काफी दूरियां थी लेकिन जल्दी ही वो खत्म हो गया था।
बता दें कि इस फिल्म को अली अब्बास जफर निर्देशित कर रहे है और फिल्म को सलमान खान के जीजा अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यूस कर रहे है। इस फिल्म की शूटिंग मे पोलैंड, स्पेन, पुर्तगाल और मार्टा में होगी।
फिल्म में सलमान का लुक काफी बदला हुआ दिखाया जाएगा क्योंकि इस फिल्म में सलमान को काफी जवान दिखाया जाएगा। इसके लिए सलमान खान ने अभी से मेहनत करना शुरु कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications