सलमान खान की 'भारत'- दमदार डॉयलोग लीक, इस दिन रिलीज होगा पहला टीज़र!
सलमान खान और अली अब्बास जफर की जोड़ी जब भी बनती है एक बड़ा धमाका होता है और इस वक्त सलमान खान के फैंस दिल थामकर ईद का इंतजार कर रहें हैं। दरअसल ईद में फिल्म भारत रिलीज होने वाली है। लेकिन इसके पहले कुछ दिलचस्प खुलासे हो गएं हैं जो कि फैंस की बेताबी में और भी बढ़ोतरी करने के लिए काफी हैं। गौरतलब है कि अली अब्बास जफर ने फिल्म का टीजर रिलीज डेट का ऐलान किया था और कहा था कि टीजर 26 जनवरी के मौके किया जाएगा।
इसके अवाला फिल्म का एक डायलॉग भी लीक हो गया है जो कि इस प्रकार है- जानते हो मेरे मां बाबा ने मेरा नाम भारत क्यों रखा था? जी हां सलमान खान इस बार भी अपने ही अंदाज में आ रहें हैं।

अली अब्बास जफर ने कहा है कि इस फिल्म में वो सबकुछ है जो कि एक सलमान खान फिल्म में होना चाहिए। इसके अलावा ये फिल्म उनको भी पसंद आने वाली है जो कि सलमान खान के फैन नहीं हैं।
ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि टीजर में धमाकेदार सीन और संवाद सुनने को मिलेंगें। कुछ समय पहले अली अब्बास जफर ट्वीट करके कहा था कि नए साल में नया धमाका होगा और टीजर रिलीज भी खास होगी। आइए जानते भारत के बारे में कुछ और बातें...


Click it and Unblock the Notifications