BHARAT- सलमान खान की फिल्म भारत से बड़ा खुलासा- इस सीन के साथ खत्म होगी की शूटिंग
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म भारत को लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिससे सलमान खान के फैंस काफी ज्यादा खुश हो जाएंगे। बता दें कि सलमान खान की फिल्म भारत की शूटिंग अंतिम पड़ाव पर है और अब पता चला है कि शूटिंग एक ऐसे सीन के साथ खत्म होगी जो कि थिएटर में आपको रोने पर मजबूर कर देगा। दरअसल हम बात कर रहे हैं इमोशनल सीन की। मिड के मुताबिक फिल्म का आखिरी इमोशनल सीन शूट होगा इसके बाद जल्दी ही ट्रेलर भी देखने को मिलेगा।
हालांकि फिल्म का टीजर देखने के बाद लोगों ने इसको पहले ही ब्लॉकबस्टर करार दे दिया है। इस फिल्म को अली अब्बास जफर निर्देशिक कर रहे हैं । इसके पहले वो सलमान के साथ टाइगर जिंदा है में धमाल मचा चुके हैं।

सलमान खान के रोल की बात करें तो फिल्म में वो भारत नाम के लड़के बने है जिसकी ज़िंदगी में 1947 से लेकर 2010 तक क्या क्या घटता है, यही फिल्म की कहानी है।
फिल्म में सलमान खान के अलावा अभिनेत्री कैटरीना कैफ, दिशा पटानी, नोरा फतेही, तबू, जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर, आसिफ शेख और बेहद खास मेहमान भूमिका में वरूण धवन।


Click it and Unblock the Notifications