BHARAT: सलमान खान FANS के लिए ला रहें हैं दो शानदार GIFT, रिलीज से पहले बड़ा खुलासा
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म भारत के टीजर ने तो रिलीज होकर धमाका कर दिया है और लोगों को टीजर इतना पसंद आया है कि इसके ट्रेलर के लिए इंतजार कर रहें हैं। बता दें कि इस फिल्म में अली अब्बास जफर और सलमान खान दो ऐसे धमाके करने वाले हैं जिसका खुलासा हाल ही में हुआ है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म दो गाने ऐसे होंगे जो कि त्योहारों का जबरदस्त तोहफा लेकर आ रहें हैं।
दरअसल इस फिल्म के दो गाने होली और दीवाली के ऊपर आधारित होने वाले हैं और इस खबर ने लोगों को काफी ज्यादा खुश कर दिया है। काफी समय के बाद होली या दीवाली में किसी गाने को लेकर इंतजार खत्म हो जाएगा।

भारत देशभक्ति से जुड़ी कहानी है। यह 2014 में आई कोरियन फिल्म Ode To My Father की ऑफिशियल रीमेक होगी। फिल्म की कहानी की बात करें तो भारत 70 सालों में बंधी कहानी है।
लिहाजा, टीजर में सलमान खान के 5 अलग अलग लुक्स देखकर आप अंदाजा लगा ही सकते हैं कि यह भारत की अलग अलग समय को दिखाएगी। फिल्म की कहानी 1947 से शुरु होती है, जब भारत और पाकिस्तान का विभाजन होता है और हजारों परिवार बिछड़ जाते हैं। गानों की बात करे तो सलमान खान की लगभग हर फिल्म में एक शानदार गाना होता है।


Click it and Unblock the Notifications