भारत: कैटरीना कैफ ने पोस्ट की शानदार फोटो, सलमान के साथ इस सेल्फी के पीछे है ये कारण
सलमान खान और कैटरीना कैफ इसस समय फिल्म भारत की शूटिंग कर रहें है और इस सेट से आए दिन कोई ना कोई तस्वीर वायरल होती रहती है। बता दें कि हाल ही में एक और शानदार फोटो कैटरीना कैफ ने पोस्ट की है जिसमें उनके साथ सलमान खान और सुनील ग्रोवर नजर आ रहे हैं। सलमान खान ने ये सेल्फी ली है और उनका आधा हिस्सा इस तस्वीर में नजर आ रहा है। बता दें कि इस फोटो को पोस्ट कर कैटरीना कैफ ने एक और बात बताई है कि वो लोग कहां जा रहें है।
दरअसल फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर शॉपिंग करने के लिए जा रहें है और ये सब भी उनके साथ है तभी ये तस्वीर ली गई है। इसके अलावा फिल्म की शूटिंग अब अबु धाबी में खत्म हो गई है और इसकी दूसरी लोकेशन पर जल्दी ही शूटिंग शुरु की जाएगी।

बता दें कि इसके पहले फिल्म की शूटिग माल्टा में हो रही थी। सलमान खान इसके अलावा काफी जल्दी फिल्म दबंग 3 की भी शूटिंग शुरु करने वाले हैं जिसकी तैयारी काफी ज्यादा जोरों पर चल रही है।
फिल्म दबंग और दबंग 2 काफी बड़ी हिट साबित हुई थी और इसके बाद दबंग का तीसरा भाग तो आना लाजमी था। सलमान खान दोनो फिल्मों की शूटिंग एक साथ करने वाले है और फिल्म भारत ईद में रिलीज हो जाएगी। गौरतलब है कि जब भी सलमान खान और अली अब्बास जफर साथ में आते हैं तो फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित होती है।


Click it and Unblock the Notifications