भारत: शूटिंग के बीच अपने नन्हे फैंस से मिले सलमान खान और कैटरीना कैफ, फोटो Viral
सलमान खान और कैटरीना कैफ इस समय फिल्म भारत के लिए काफी ज्यादा मेहनत कर रहें हैं और दोनो की एक साथ कई फोटोज लगातार आती रहतीं है। हाल ही में भारत के सेट से एक फोटो सामने आई है जिसमें सलमान और कैट के साथ कुछ बच्चे नजर आ रहें है। बता दें कि सलमान और कैटरीना के ये छोटे फैंस फिल्म के सेट पर ही उनसे मिलने आए थे और दोनो ने उनसे इस मौके पर अच्छी तरह से मुलाकात की।
बता दें कि इस मौके पर सलमान खान काफी अच्छे लग रहें थे और कैटरीना कैफ का काफी अलग लुक सामने आया है। सोशल मीडिया पर बच्चों के साथ ये बेहतरीन फोटो काफी ज्यादा वायरल हो रही है।

इस फोटो को कैटरीना कैफ फैन क्लब में शेयर किया गया है और शेयर करते हुए लिखा है कि ये तस्वीर भारत के सेट की है। हाल ही में सलमान खान की फोटो फिल्म के सेट से वायरल हुई थी जो कि सोशल मीडिया पर छाई है।
भारत से वैसे तो कोई ना कोई फोटो सामने आती रहती है लेकिन इस बार जो फोटो सामने आई है उसमें सलमान का काफी अलग तरह का लुक नजर आ रहा है। सलमान खान की फिल्म को निर्देशक अली अब्बास जफर निर्देशित कर रहें है और इसको सलमान खान की बहन अलवीरा खान प्रोड्यूस कर रहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications