भारत: दिल्ली 4 में हो रही है शूटिंग, सलमान और कैटरीना की फोटो हो गई वायरल

सलमान खान और कैटरीना कैफ फिल्म भारत को लेकर काफी ज्यादा बिजी हैं और इस समय फिल्म शूटिंग दिल्ली में हो रही हैं। दिल्ली पहुंचने के बाद से ही सलमान खान के कुछ वीडियो और फोटोज सामने आई हैं तो कैटरीना कैफ भी इसमें पीछे नहीं है। कैटरीना कैफ ने एक फोटो साझा की है जिसमें उन्होने लिखा है कि शूटिंग दिल्ली 4 में हो रही है तो वहीं अतुल अग्निहोत्री ने सलमान खान की एक फोटो पोस्ट की है।

दोनो की तस्वीरें लोगों को काफी पसंद आ रहीं है और सलमान खान के लिए लोग बाहर खड़े होकर इंतजार भी कर रहें हैं। अतुल ने एक वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें सलमान खान अपने फैंस को हांथ दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।

salman khan, kaitrina kaif, bharat, सलमान खान, कैटरीना कैफ, भारत

अभी तक फिल्म की शूटिंग पंजाब में हो रही थी और वहां लुधियाना पर सेट बनाया गया था। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा कैटरीना कैफ और दिशा पटानी नजर आने वाली हैं।

इनके अलावा इस फिल्म से जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर का नाम भी जुड चुका है। फिल्म को सलमान खान के लकी निर्देशक अली अब्बास जफर निर्देशित कर रहें हैं।

इसके पहले सलमान खान के साथ अली अब्बास जफर टाईगर जिंदा है में नजर आए थे और फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। ये फिल्म 2019 के ईद में रिलीज होने वाली है और सलमान के फैंस को इससे काफी उम्मीदें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X