भारत: सलमान खान और कैटरीना कैफ Wedding Song से मचाएंगे धमाल, Photo वायरल
अली अब्बास जफर की फिल्म 'भारत' अपने पहले टीजर के साथ ही सुर्खियों में आ चुकी है। सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर यह फिल्म ईद पर रिलीज होने वाली है। इसके अलावा इस फिल्म के ट्रेलर की रिलीज से पहले एक कई बड़ खुलासे हुए हैं। इस फिल्म शानदार कहानी के साथ साथ कई तरह के फेस्टिव सॉंग भी नजर आने वाले हैं जो कि त्योंहारों में धमाल मचाएंगे। इसके अलावा अब खबर आई है कि सलमान खान और कैटरीना कैफ एक शादी सॉंग भी शूट कर रहें हैं जो इस साल शादियों के सीजन में धमाल मचाने वाला है।
बता दें कि हाल ही में कैटरीना कैफ के साथ कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट की एक फोटो सामने आई थी जिसकी लोकेशन से साफ समझ आ रहा था कि ये किसी शादी का सेट लगा हैं और इसकी गाना शूट किया जा रहा है।

गौरतलब है कि इसके पहले खबर आई थी कि फिल्म में होली और दीवाली के लिए भी गाने नजर आने वाले हैं। इसका मतलब ये है कि फिल्म एक फुल पैक धमाके के साथ आ रही है।
फिल्म के टीजर के सुपरहिट होने के बाद इसके ट्रेलर का इंतजार लोग कर रहें हैं। इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा चर्चा है और यह 2014 में आई कोरियन फिल्म Ode To My Father की ऑफिशियल रीमेक है।


Click it and Unblock the Notifications