..................... bharat salman and katrina will shoot third schedule of their upcoming in these locations of abu dhabi - Hindi Filmibeat

भारत: सलमान-कैटरीना जल्द शुरु करेंगे तीसरे शेड्यूल की शूटिंग, निर्देशक ने शेयर की लोकेशन

अली अब्बास जफर की फिल्म भारत इस समय काफी ज्यादा सुर्खियों में छाई हुई है और इसका कारण है इस फिल्म में एक बार फिर से सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी का होना है। बता दें कि इस फिल्म ने अभी तक दो शेड्यूल पूरे कर लिए है और अगले शेड्यूल की तैयारी कर रहे है। बता दें कि सलमान खान ने स्पष्ट किया था कि वो अगले हिस्से की शूटिंग गणेश महोत्सव के बात शुरु करेंगे क्योंकि वो हर साल ये त्योहार घर पर ही मनाते है। हाल ही में अली अब्बास जफर ने फिल्म की शूटिंग लोकेशन शेयर की है जो कि अबु धाबी में होने वाली है।

आपको बता दें कि अली अब्बास जफर ने कई फोटोज ट्विटर पर शेयर की हैं जो कि फिल्म की लोकेशन से संबंधित है। सलमान खान के साथ जब भी अली अब्बास जफर आते है धमाल ही मचाते है।

salman khan, kaitrina kaif, bharat, ali abbas zafar, सलमान खान, कैटरीना कैफ, अली अब्बास जफर, भारत

इसके पहले उन्होने सलमान खान के साथ फिल्म सुल्तान और टाइगर जिंदा है की थी जो कि ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म में इन दोनो के अलावा जैकी श्रॉफ है जो कि सलमान के पिता के रोल में दिख सकते है।

इसके अलावा दिशा पटानी, सुनील ग्रोवर और तब्बू भी नजर आने वाले है। दिशा और सलमान खान सर्कस में करतब दिखाते भी नजर आएंगे, जिसके लिए तैयारी की जा रही है।

जहां दिशा कलाबाज़ी करती दिखेंगी.. वहीं सलमान मोटर साइकिल पर बैठ खतरनाक स्टंट करते दिखेंगे। यह आइडिया राजकपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर से लिया गया है।

इस फिल्म को सलमान खान की बहन अलवीरा प्रोड्यूस कर रही है और फिल्म की कहानी काफी ज्यादा बेहतरीन होने वाली है। सलमान खान के फैंस इस फिल्म के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X