सलमान खान का सबसे बड़ा ईद धमाका बनी भारत - एक साथ मिलेंगे चार सरप्राइज़
सलमान खान की ईद फिल्म भारत को लेकर तैयारियां ज़ोर शोर से चल रही है। फिल्म के सेट से फिल्म के प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री आए दिन, कोई ना कोई अपडेट डालते ही रहते हैं। अब खबर है कि अली अब्बास ज़फर और भारत की टीम, इसे सलमान खान की सबसे बड़ी ईद रिलीज़ बनाने की तैयारी में लग गई है।
फिलहाल फिल्म के लिए डबिंग आर्टिस्ट ढूंढे जा रहे हैं क्योंकि भारत एक नहीं, चार भाषाओं में रिलीज़ की जाएगी। हिंदी के अलावा फिल्म तमिल, तेलुगू और मलयालम में भी रिलीज़ होगी। इसका साफ असर, फिल्म के ईद कलेक्शन पर भी दिखाई देगा। वहीं फिल्म का ट्रेलर भी इन भाषाओं में लॉन्च किया जाएगा।

अली अब्बास ज़फर की भारत एक कोरियन फिल्म ओड टू माय फादर का रीमेक है। फिल्म में सलमान 20 साल से 70 साल तक के किरदार में दिखेंगे और भारत की ज़िंदगी, 1947 से लेकर 2010 तक कैसे बदलती है यही फिल्म का मुख्य प्लॉट है। फिल्म का अहम हिस्सा है भारत - पाकिस्तान विभाजन।


Click it and Unblock the Notifications