'मजदूरों के मसीहा' सोनू सूद को मिले "भारत रत्न", उठ रही है मांग- फैंस ने कहा, भारत की शान

By Staff

प्रवासी मजदूरों के लिए अपने सराहनीय कदम को लेकर सोनू सूद हर तरफ छाए हुए हैं। लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। अभिनेता इन दिनों ना सिर्फ सोशल मीडिया पर बल्कि लोगों के दिलों पर भी छाए हुए हैं। सोनू अब तक हजारों मजदूरों को घर पहुंचा चुके हैं, जबकि उनका मुहिम अभी भी जारी है।

खास बात है कि अब लोग सोशल मीडिया पर उनके लिए सरकार से भारत रत्न की मांग भी कर रहे हैं। भारत रत्म भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। फैंस के अनुसार, सोनू इस संकट में जिस तरह गरीबों की मदद कर रहे हैं, उन्हें यह सम्मान मिलना चाहिए। बता दें, सोनू सूद ने मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए बसों का इंतजाम किया है। और अब तक हजार से ज्यादा लोगों को कर्नाटक, झारखंड, उत्तर प्रदेश के शहरों में भेज चुके हैं।

Sonu Sood

कोई शक नहीं इस लॉकडाउन में जो सोनू सूद कर रहे हैं इसके लिए उनकी जितनी भी तारीफ की जाए, वह कम है। लोगों को अभिनेता पर इतना भरोसा हो चुका है कि सोशल मीडिया और फोन पर हर दिन हजारों लोग उनसे मदद मांग रहे हैं। सोशल मीडिया पर सोनू जितना संभव हो सके, जरूरतमंदों की बात सुन रहे हैं और मदद दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर छाई अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी बम',फैंस नाराज़- रिकॉर्डतोड़ कीमत में बिकी डिजिटल राइट्स?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X