भारत: पंजाब के 45 गावों मे फिल्माया जाएगा भारत-पाक बंटवारे का सीन, सलमान खान की 500 करोड़ी फिल्म
सलमान खान इस समय फिल्म रेस 3 के अलावा फिल्म फिल्म भारत के लिए काफी ज्यादा चर्चा मे चल रहे है। बता दे कि इस समय फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर फिल्म की शूटिंग लोकेशन पर काम कर रहे है। हाल ही में उन्होने फिल्म की शूटिंग के लिए इंडो-पाक बॉर्डर के पास से एक फोटो शेयर की थी तो अनुमान लगाया जा रहा था कि फिल्म की शूटिंग इंडो-पाक बॉर्डर के पास होगी।
बता दें कि फिल्म की शूटिंग के लिए अब एक और खबर आई है जिसमें पता चला कि इस फिल्म की शूटिंग पंजाब के गावों में की जाएगी जहां पर फिल्म का वो पार्ट फिल्माया जाएगा जिसमें भारत और पाकिस्तान का विभाजन होना है।

बता दे कि सलमान खान की इस फिल्म का पार्टीशन वाला भाग करीब 45 गावों मे फिल्माया जाएगा और इसकी शूटिंग करीब 15 दिन चलने वाली है। पंजाब के इन गावों की बात करें तो इनमें किला रायपुर, गुज्जरवाल, बिल्गा और घुघराना जैसे गांव शामिल किए गए है।
बता दें कि सलमान खान की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म मे प्रियंका चोपड़ा लीडिंग लेडी के तौर पर नजर आने वाली है। इसके पहले भी अली अब्बास जफर को सलमान के साथ देखा गया है।
ये दोनो जब भी साथ आते है तब वो काफी बड़ा धमाका करते है। टाइगर जिंदा है से पहले अली और सलमान खान की जोड़ी फिल्म सुल्तान में बनी थी जो काफी ज्यादा अच्छी फिल्म थी।
इस बार फिर से सलमान खान एक अलग ही अवतार मे इस फिल्म में नजर आने वाले है। फिल्म भारत की बात करें तो इस फिल्म का मूहर्त हो चुका है और फिल्म शूटिंग शुरु हो चुकी है।
सलमान खान इसकी शूटिंग जल्दी ही लगातार करना शुरु करेंगं और फिल्म 2019 की ईद में रिलीज होगी। इस समय सलमान खान फिल्म रेस 3 की शूटिंग में व्यस्त है।
बता दे कि रेस 3 फिल्म इस साल ईद पर रिलीज की जाएगी जिसकी तैयारी काफी जोरो पर चल रही है। भारत की बात करें तो फिल्म को सलमान खान के जीजा अतुल अग्निहोत्रि प्रोड्यूस कर रहे है।
ये प्रोजक्ट काफी समय से पेंडिग था जो कि अब फ्लोर पर आया है। इसके साथ ही सलमान खान अरबाज खान की फिल्म दबंग 3 की शूटिंग भी शुरु करेंगें।
इसके अलावा इस फिल्म का काफी भाग भारत के अलग अलग शहरों में भी फिल्माया जाएगा। उस साल की ये काफी बड़ी फिल्म होगी और सलमान खान इस फिल्म में अलग अलग 5 तरह के किरदार में नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications