..................... Bharat or Sooryavanshi, Katrina Kaif chooses her bigger box office success - Hindi Filmibeat

भारत Vs सूर्यवंशी - कैटरीना कैफ ने बताया कौन सी फिल्म होगी ज़्यादा बड़ी बॉक्स ऑफिस हिट

By Staff

कैटरीना कैफ हाल ही में नेहा धूपिया के शो Vogue BFF's का हिस्सा बनी थीं और इस दौरान उन्होंने काफी सारे मज़ेदार खुलासे किए। इन खुलासे में से एक था उनकी दो फिल्मों भारत और सूर्यवंशी में से एक को चुनना। भारत में कैटरीना कैफ सलमान खान के साथ नज़र आ रही हैं तो सूर्यवंशी वो अक्षय कुमार के साथ शूट कर रही हैं।

नेहा धूपिया ने कैटरीना से पूछा कि दोनों में से कौन सी फिल्म ज़्यादा बड़ी बॉक्स ऑफिस हिट होगी। इस पर कैटरीना कैफ का जवाब था कि मैं आज में जीती हूं और फिलहाल सब केवल भारत की बात कर रहे हैं तो मैं भी उसी की बात करूंगी। और मेरा मानना है कि भारत ही ज़्यादा बड़ी हिट होगी।

गौरतलब है कि इस शो में कैटरीना कैफ अपनी दोस्त अनाईता श्रॉफ अदजानिया के साथ पहुंची थीं। अनाईता ने बताया कि जब पहली बार कैटरीना उनके ऑफिस पहुंचीं तो वो केवल 17 - 18 साल की थीं और बेहद झीने से टॉप में पहुंची थीं। अनाईता ने कहा कि इसे देखकर मैं डर गई।

मैंने तुरंत इससे पूछा कि तुम यहां तक कैसे आई हो, कैटरीना ने जवाब दिया टैक्सी में। अनाईता ने कहा कि मैंने इसको सलाह दी कि ये मुंबई है, अगली बार जब घर से निकलो तो थोड़े और कपड़े पहनकर निकलना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X