Viral Video: कैटरीना ने सलमान से पूछा मुझसे शादी करोगे, और बस इंटरनेट पर मच गई तबाही
कैटरीना कैफ और सलमान खान, अली अब्बास ज़फर की फिल्म भारत के साथ ईद पर धमाका करने जा रहे हैं। जैसे जैसे फिल्म की रिलीज़ डेट पास आ रही है वैसे वैस, फिल्म से कुछ ना कुछ नया, दर्शकों के लिए परोसा जा रहा है। अब फिल्म से एक नया प्रोमो रिलीज़ किया गया है। इस प्रोमो में कैटरीना कैफ, सलमान खान से शादी के लिए पूछ रही हैं।
अब ज़ाहिर सी बात है कि अगर कैटरीना कैफ सलमान खान से शादी के लिए पूछेंगी तो इंटरनेट को तो पागल होना ही था। फैन्स बार बार इस वीडियो को रिट्वीट कर रहे हैं, शेयर कर रहे हैं और पसंद कर रहे हैं। भारत, 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।
गौरतलब है कि भारत, एक साउथ कोरियन फिल्म An Ode To My Father का हिंदी रीमेक है। फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ के अलावा दिशा पटानी, सुनील ग्रोवर, नोरा फतेही, सोनाली कुलकर्णी, जैकी श्रॉफ और तबू मुख्य भूमिका में है। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है।
दिलचस्प ये है कि फिल्म में पहले कुमुद का किरदार प्रियंका चोपड़ा को ऑफर किया गया था लेकिन उन्होंने शूटिंग से पांच दिन पहले फिल्म छोड़ दी। इस बारे में सलमान ने क्या क्या कह डाला है ये आप ऊपर की ट्रेंडिंग खबर में पढ़ सकते हैं। बहरहाल कहते हैं ना कि अंत भला तो सब भला।

कैटरीना कैफ, सलमान खान और अली अब्बास ज़फर के साथ दूसरी फिल्म कर रही हैं और इसके बाद ये तिकड़ी टाईगर ज़िंदा है के अगले पार्ट की तैयारी में जुट जाएगी। यहां देखिए ये शादी प्रोमो -


Click it and Unblock the Notifications











