भारत: हुंमायुं के मकबरे में सलमान को नहीं मिली शूटिंग की इजाजत, जानिए मेकर्स का रिएक्शन
सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म भारत की चर्चा में चल रही है जिसकी शूटिंग इस समय दिल्ली में हो रही है। इस फिल्म को लेकर एक खबर आई थी कि.. मेकर्स को दिल्ली में बसे हुमांयुं के मकबरे में शूटिंग करने के लिए इजाजत नहीं मिली है। इस खबर के बारे मे जब फिल्ममेकर्स से पूछा गया तो उन्होने हंसते हुए इस खबर को अफवाह बता दिया। उनका कहना है कि एक दिन की शूटिंग होनी थी और काफी आराम से हमने वहां पर एक दिन शूटिंग की और खत्म भी कर ली। वहां पर किसी ने भी प्रॉबलम क्रिएट नहीं की है।
गौरतलब है कि हाल ही में फिल्म की शूटिंग के लिए लुधियाना में वाघा बॉर्डर का सेट बनाया गया था क्योंकि सुरक्षा कारणों की वजह से वहां शूटिंग की अनुमति नहीं मिली थी।

इस फिल्म को अली अब्बास जफर निर्देशित कर रहें हैं और फिल्म अगले साल 2019 में ईद के मौके पर रिलीज की जाएगा। इस फिल्म से जैकी श्रॉफ भी हाल ही में जुड़ गए हैं और उनका रोल काफी अहम होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications