भारत: इंडो-पाक बॉर्डर पर शूट होगा सलमान खान की फिल्म भारत का अहम हिस्सा, वायरल तस्वीर

फिल्म टाइगर जिंदा है की धमाकेदार सफलता के बाद एक बार फिर से सलमान खान और अली अब्बास जफर की जोड़ी लौट रही है। जी हां हम बात कर रहे सलमान खान की अगली फिल्म भारत की। इस फिल्म का सीधा संबंध भारत और पाकिस्तान के बॉर्डर से होगा और इस बात का खुलासा खुद फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने किया है।

बता दें कि भारत और पाक की शरहद से दो किलोमीटर पहले एक किलोमीटर साइन बोर्ड की तस्वीर अली ने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा है कि ये भारत फिल्म की शूटिंग लोकेशन है।

ali abbas zafar, salman khan, bharat, अली अब्बास जफर, सलमान खान, भारत

इस बात से एक बात तो साफ हो गई है कि इस फिल्म का सीधा संबंध इंडिया और पाकिस्तान से है। बता दे कि अली ने जिस साइन बोर्ड की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है उस साइन बोर्ड से इस्लामाबाद 322 लाहौर 24 और भारत पाकिस्तान बॉर्डर सिर्फ दो किलोमीटर है।

अली अब्बास जफर जब भी सलमान खान के साथ आते है तब वो काफी बड़ा धमाका करते है। टाइगर जिंदा है से पहले अली और सलमान खान की जोड़ी फिल्म सुल्तान में बनी थी जो काफी ज्यादा अच्छी फिल्म थी।

इस बार फिर से सलमान खान एक अलग ही अवतार मे इस फिल्म में नजर आने वाले है। फिल्म भारत की बात करें तो इस फिल्म का मूहर्त हो चुका है और फिल्म शूटिंग शुरु हो चुकी है।

सलमान खान इसकी शूटिंग जल्दी ही लगातार करना शुरु करेंगं और फिल्म 2019 की ईद में रिलीज होगी। इस समय सलमान खान फिल्म रेस 3 की शूटिंग में व्यस्त है और जल्द ही फिल्म की शूटिंग खत्म होने वाली है।

सलमान खान इस समय काफी ज्यादा व्यस्त है और इसके बीच में ही वो भारत के साथ साथ दबंग 3 की शूटिंग भी शुरु करने वाले है।

सलमान सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि टीवी पर भी बिजी होने जा रहे है और दस का दम का अगला सीजन लेकर आ रहे है।

इस सीजन का प्रोमो भी रिलीज हो चुका है जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। सलमान खान इन दिनो रेस 3 की शूटिंग लेह लद्दाख में कर रहे है जो कि फिल्म का क्लाइमेक्स सीन बताया जा रहा है।

सलमान खान की इस फिल्म को रेमो डिसूजा डायरेक्ट कर रहे है और फिल्म में बॉबी देओल, अनिल कपूर, डेजी शाह और जैकलीन जैसे कलाकार नजर आने वाले है। रेस 3 इस साल ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X