First Review: भारत, सलमान खान के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, पूरे नंबर के साथ
अली अब्बास ज़फर की सलमान खान - कैटरीना कैफ स्टारर भारत, 5 जून को रिलीज़ के लिए तैयार है । लेकिन फिल्म की पहली स्क्रीनिंग हो चुकी है और अगर सूत्रों की मानें तो जिसने भी फिल्म देख ली है वो फिल्म की तारीफें करते नहीं थक रहा है। सबका मानना यही है कि सलमान खान अपनी सबसे बड़ी ईद, 2019 में मनाने जा रहे हैं।
गौरतलब है कि पिछले दो सालों से सलमान खान ईद पर निराश कर रहे हैं। लेकिन भारत के लिए सबके पास एक ही शब्द है - बेहतरीन। फिल्म में पलकें झपकाने भर की जगह नहीं है, इस कहानी को इतने शानदार ढंग से परदे पर पिरोया गया है। अली और सलमान की जोड़ी निश्चित रूप से सोना है।

वहीं अगर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो केवल ईद ही नहीं, भारत के साथ सलमान खान अपने करियर की चौथी 300 करोड़ी फिल्म दे सकते हैं। इतना ही नहीं ये फिल्म उनके 30 साल के करियर में सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म बन सकती है। अभी तक सलमान खान की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म है टाईगर ज़िंदा है जिसने 329 करोड़ की कमाई की थी। जानिए फिल्म से लोगों को क्या क्या उम्मीदें हैं -
भारत, 2014 में आई साउथ कोरियन फिल्म An Ode to My father का रीमेक है। इसे भारत के माहौल के हिसाब से रूपांतरित किया गया है। फिल्म 5 जून को रिलीज़ हो रही है। फिल्म में सलमान खान, कैटरीना कैफ, दिशा पटानी, सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ, तबू, सोनाली कुलकर्णी मुख्य भूमिकाओं में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











