..................... Bharat First Poster: Salman Khan's first look as Bharat released - Hindi Filmibeat

'भारत' POSTER: सफेद बाल और दाढ़ी में दमदार दिखे सलमान खान, पहली झलक ही सुपरहिट

सलमान खान स्टारर फिल्म भारत का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। यहां सलमान खान को एक बूढ़े आदमी के लुक में दिखाया गया है, लेकिन कोई शक नहीं कि यह काफी दमदार लुक है। आज से पहले फैंस ने सलमान को शायद ही इस अंदाज में पहले कभी देखा होगा। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 जून को ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है।

24 अप्रैल को फिल्म का ट्रेलर दर्शकों के सामने लाया जाएगा। जिससे पहले फिल्म के किरदारों का पोस्टर रिलीज किया जा रहा है। कोई शक नहीं कि फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह है।

Bharat First Poster

सलमान खान ने अपना यह पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- जितने सफेद बाल मेरे सिर और दाढ़ी में हैं, उससे कहीं ज्यादा रंगीन मेरी जिंदगी रही है.... साथ ही टैगलाइन दिया गया है- Journey of a man and a nation together..

फिल्म के इस पोस्टर में सिर्फ सलमान खान ही नहीं, बल्कि जैकी श्राफ की झलक भी दिखाई गई है। नीचे की ओर वह एक बच्चे के साथ दिख रहे हैं, जो शायद सलमान का बचपन है। साथ ही आजादी के बाद भारत- पाकिस्तान बंटवारे की सीन भी आप पोस्टर में देख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X