FIRST LOOK: सलमान खान की भारत की ये पहली तस्वीर आपके होश उड़ा देगी

सलमान खान और कैटरीना कैफ एक शानदार जोड़ी है, इस बात को किसी सुबूत की ज़रूरत वैसे तो नहीं है। लेकिन गाहे बगाहे, दोनों की कुछ तस्वीरें ऐसी सामने आती है जिसे देखकर आप बस देखते रह जाते हैं। दोनों साथ में वाकई इतने अच्छे लगते हैं। ऐसी ही एक तस्वीर आई है भारत के सेट से जहां सलमान और कैटरीना ने किसी ड्रीम सीक्वंस या गाने का शूट पूरा किया है।
[Rakhi 2018: अर्जुन - जान्हवी से शाहरूख - ऐश्वर्या तक सबने कर दी तस्वीरों की बौछार]

अली अब्बास ज़फर ने इस तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा कि इस शॉट के साथ भारत का मालटा शेड्यूल पूरा हुआ। तस्वीर में कैटरीना कैफ रहे रंग के पारंपरिक लहंगे में और सलमान खान बंदगला में दिखाई दे रहे हैं। और दोनों इतने शानदार लग रहे हैं कि उनसे नज़रें हट ही नहीं रही हैं।

bharat-first-look-salman-khan-and-katrina-kaif-look-resplendent

भारत एक पीरियड फिल्म है जहां सलमान खान कई हिस्सों में रोमांस करते दिखेंगे लेकिन सबसे लंबा हिस्सा आया है कैटरीना कैफ के ज़िम्मे। कैटरीना ने फिल्म में प्रियंका चोपड़ा को रिप्लेस किया है और कुछ भी कहिए सब्यसाची के इस लहंगे में कैटरीना इतनी खूूबसूरत लग रही हैं कि सलमान को टक्कर दे रही है।

ये शूट किसी रोमांटिक सीक्वंस का है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि सलमान और कैटरीना, कब, कहां और कैसे अपना रोमांस ज़िंदा रख पाते हैं। वैसे भी सलमान के लिए रोमांटिक दिखना एकदम ही अलग ज़ोन होता है।

हालांकि जब भी उन्होंने रोमांस पर अपना हाथ आज़माया है, हर कोई फेल हो गया है। देखिए सलमान के बेस्ट रोमांटिक गाने -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X