भारत- दिशा पटानी बोलीं, हो सकता है दोबारा सलमान खान के साथ काम ना कर पाएं, जानिए क्यो?
Recommended Video
सुपरस्टार सलमान खान और दिशा पटानी ने स्लो मोशन गाने में ऐसा धमाल मचाया है जो कि इस समय सभी के जुबान पर चढ़ चुका है। शायद ही कभी किसी ने सोचा होगा कि सलमान खान और दिशा पटानी की जोड़ी किसी को देखने को मिलेगी। फिल्म भारत में काम करके काफी खुश लग रहीं दिशा पटानी ने अब कुछ ऐसा बयान दे दिया है जो कि आपको चौंका सकता है। उन्होने कहा कि उनके ऐसा लगता है कि अब वो सलमान खान के साथ कभी काम नहीं कर पाएंगीं।
आप भी सोच में पड़ गए होंगें कि उन्होने ऐसा क्यों कहा? तो घबराइए मत क्योंकि उनको ऐसा लगता है कि सलमान खान और उनके बीच काफी ज्यादा उम्र का अंतर है और इस कारण वो फिर कभी उनके साथ काम नहीं कर पाएंगीं।

लेकिन वो चाहती है कि वो सलमान खान के साथ फिर से काम करें। उन्होने बताया कि सलमान खान एक हार्ड वर्किंग एक्टर और बेहतर इंसान हैं। उनके साथ काम करके काफी अच्छा लगा है।
दिशा बोलीं..ये पहली बार था कि वो किसी पुराने जमाने के सेट पर शूट कर रही थीं और उनको सलमान खान के साथ काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में सलमान खान 30 साल के उम्र के थे।
अली अब्बास जफर ने जब स्पेशल एपीएरेंस के लिए मुझे बुलाया तो मुझे खुशी हुई थी। फिलहाल फिल्म 5 जून को रिलीज हो रही है और लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं।


Click it and Unblock the Notifications