Bharat Bhagya Vidhata: कंगना की आने वाली फिल्म की ये है कहानी, इस तारीख को रिलीज हो रही है ये मूवी
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की आगामी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर में कंगना घायल अवस्था में नजर आ रही हैं, जिनके आसपास आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर सामने आते ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है।

'भारत भाग्य विधाता' का मोशन पोस्टर
फिल्म की कहानी साहस, मानवता, बलिदान और एकता जैसे भावनात्मक पहलुओं पर आधारित बताई जा रही है। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मोशन पोस्टर साझा करते हुए लिखा, "कुछ खास करके, आम ही कहते हैं। वो दिखते तो हैं, पर नजर नहीं आते।"
26/11 मुंबई हमलों के दौरान नर्सों और मेडिकल स्टाफ पर बनी है फिल्म
'भारत भाग्य विधाता' 26/11 मुंबई हमलों के दौरान कामा अस्पताल में मौजूद नर्सों और मेडिकल स्टाफ के साहस को पर्दे पर पेश करेगी। फिल्म में कंगना एक नर्स की भूमिका निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्माण खुद कंगना रनौत ने किया है, जबकि निर्देशन और लेखन की जिम्मेदारी मनोज तापड़िया ने संभाली है।
'भारत भाग्य विधाता' की रिलीज डेट
यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उसी दिन इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' भी रिलीज हो रही है, जिसमें दिलजीत दोसांझ, शरवरी वाघ और वेदांग रैना मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इसके अलावा विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म 'हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट' और मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' भी इसी तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देंगी।


Click it and Unblock the Notifications