भारत: सलमान खान की फिल्म से फिर वायरल हुआ Video, एकदम धमाकेदार
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म भारत की शूटिंग इस समय दिल्ली में हो रही हैं। हाल ही में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थी और कैटरीना कैफ ने पोस्ट किया था कि वो दिल्ली 4 में भारत के लिए मौजूद है। वैसे तो आए दिन भारत से किसी ना किसी तरह के वीडियो और फोटोज सामने आते रहते हैं। आज फिर एक वीडियो सामने आया है जो कि शूटिंग सेट पर ही शूट किया गया है। इस वीडियो में आपको दिखेगा कि भारत की शूटिंग किस तरह से चल रही है और कैमरामैन कितनी मेहनत से फिल्म शूट कर रहें हैं।
इस तस्वीर को फिल्म के प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री ने पोस्ट किया है जो कि अक्सर किसी ना किसी तरह से फिल्म का सेट सबके सामने लाते रहते हैं। बता दें कि इस फिल्म अली अब्बास जफर निर्देशित कर रहें हैं और फिल्म अगले साल 2019 में ईद के मौके पर रिलीज की जाएगा। इस फिल्म से जैकी श्रॉफ भी हाल ही में जुड़ गए हैं और उनका रोल काफी अहम होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











