भारत: सलमान को नहीं मिली वाघा बॉर्डर पर शूटिंग की परमिशन, इस शहर में बनेगा नया बॉर्डर
सलमान खान इस समय फिल्म भारत की शूटिंग में काफी ज्यादा बिजी हैं और फिल्म की शूटिंग अब पंजाब में शुरु होने जा रही है। बता दें कि सलमान खान की इस फिल्म को लेकर खबर है इसकी शूटिंग वाघा बॉर्डर पर होनी है और इसके लिए लुधियाना में फिल्म का सेट बनाया जा रहा है। दरअसल फिल्म की शूटिंग वाघा बॉर्डर पर होनी थी लेकिन सुरक्षा कारणों से वहां शूट करने के लिए परमिशन नहीं मिल पाई है। इसके बाद ही फिल्म के प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री ने इस फिल्म के लिए वाघा बॉर्डर को रिक्रिएट करने का फैसला लिया है।
सलमान खान और कैटरीना कैफ इस जगह पर करीब 8 दिन के लिए शूटिंग करेंगें। बता दें कि फिल्म की शूटिंग काफी समय से चल रही है और काफी तेजी इसपर काम हो रहा है।

इस फिल्म को लेकर कई तरह की बातें अभी से शुरु हो गईं है और फिल्म में कैटरीना कैफ की एंट्री के बाद सलमान और कैट के फैंस काफी ज्यादा खुश है। इसके अलावा फिल्म में जैकी श्रॉफ भी नजर आने वाले हैं और ऐसी खबरें आईं थी कि वो सलमान खान के पिता का रोल करेंगें।
इस फिल्म में पहले लीड एक्ट्रेस के तौर पर प्रियंका चोपड़ा को कास्ट किया गया था पर उनकी शादी के चलते उन्होने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। फिल्म को अली अब्बास जफर निर्देशित कर रहें है और अतुल अग्निहोत्री फिल्म के निर्माता हैं।


Click it and Unblock the Notifications