BHARAT: अब अली अब्बास जफर ने बढ़ाई बेचैनी, आग के गोले में सलमान खान- एकदम शानदार
सलमान खान ईद की धमाकेदार तैयारी कर रही हैं और भारत की शूटिंग को 90 दिन पूरे हो चुके हैं। निर्देशक अली अब्बास जफर ने फिर फिल्म के सेट से एक तस्वीर डाल कर फैन्स की उत्सुकता बढ़ा दी है। दरअसल, इस तस्वीर में सलमान खान भले ही पूरे नहीं दिखाई दे रहे हैं लेकिन अगर कुछ दिखाई दे रहा है तो रिंग ऑफ फायर और सलमान खान का शानदार अंदाज। इन फोटोज के जरिए इतना तो पता चल ही गया कि सलमान खान सरकस में आग के गोलों के बीच करतब करते नजर आने वाले हैं और इसकी एक झलक आपने फिल्म के टीजर में भी देख ली थी।
इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए अली अब्बास जफर ने लिखा है कि ये बिहाइंड द सीन की फोटो हैं। इस फिल्म की बात करें तो सलमान खान कई अलग अलग अवतार में नज़र आएंगे।

फिल्म में वो भारत नाम के लड़के बने है जिसकी ज़िंदगी में 1947 से लेकर 2010 तक क्या क्या घटता है, यही फिल्म की कहानी है। फिल्म में सलमान खान के अलावा अभिनेत्री कैटरीना कैफ, दिशा पटानी, नोरा फतेही, तबू, जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर, आसिफ शेख और बेहद खास मेहमान भूमिका में वरूण धवन।
फिल्म में तबू और जैकी श्रॉफ सलमान खान के माता पिता के रोल में नज़र आएंगे। वहीं खबर है कि वरूण धवन एक जवान धीरूभाई अंबानी की भूमिका में नज़र आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications