BHARAT- सलमान खान का धमाकेदार लुक वायरल- ये होगा दमदार सीन- खुश हुए भाई के फैंस
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म भारत की रिलीज डेट जैसे जैसे करीब आ रही है एक के बाद एक ऐसा धमाका हो रहा है आपकी बेचैनी बढ़ जाएगी। इस बार अली अब्बास जफर ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसको देखकर भाईजान के फैंस काफी खुश हो जाएंगें। दरअसल अली अब्बास जफर ने एक अनदेखी तस्वीर पोस्ट की है जिसमें सलमान खान एक हथौड़े के साथ नजर आ रहे हैं।
सलमान खान का ये लुक इतना दमदार लग रहा है कि ये देखते ही देखते वायरल हो रहा है। अली अब्बास जफर ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए बताया कि जब सलमान खान तेल के कुओं में काम करेंगें तब उनका ये अंदाज देखने को मिलेगा।

हाल ही में कैटरीना कैफ की भी एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें लैंड रोवर कार में बैठी हुई नजर आईं थीं। बता दें कि इस फिल्म की कहानी 1947 से शुरु होती है,
जब भारत और पाकिस्तान का विभाजन होता है और हजारों परिवार बिछड़ जाते हैं। फिल्म का सफर 'भारत'(देश) और भारत (सलमान खान) का है। फिल्म की कहानी साल 2010 तक चलती है।


Click it and Unblock the Notifications











