Bharat- अली अब्बास जफर ने पोस्ट की विभाजन की तस्वीरें- रोंगटे खड़े कर देगी जैकी श्रॉफ की झलक
अली अब्बास जफर इस समय फिल्म भारत की प्रमोशन में जोरदारी से लगे हुए हैं और इस समय उन्होने भारत से कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। ये तस्वीरें भारत फिल्म के उस सीन की हैं जिनमें भारत-पाकिस्तान बटवारा दिखाया गया है। इसमें आपको जैकी श्रॉफ साफ नजर आ सकते हैं और वो भीड़ में फंसे हुए है और ट्रेन तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा चर्चे हैं। अली अब्बास जफर ने लिखा की पूरी फिल्म में ये सबसे ज्यादा कठिन सीन है...
फिल्म में कैटरीना कैफ के अलावा दिशा पटानी, जैकी श्रॉफ, तब्बू और सुनील ग्रोवर लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म ईद के मौके पर 5 जून 2019 को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications