भारत- सलमान खान की फिल्म का धमाकेदार Trailer- अली अब्बास जफर ने कर दिया Date का ऐलान
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म भारत को लेकर फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है। बता दें कि निर्देशक अली अब्बास जफर ने ट्वीट किया है कि सलमान खान भारत का शानदार ट्रेलर लेकर जल्दी ही आ रहें हैं। इसके साथ ही उन्होने एक फोटो भी शेयर की है जिसमें अली अब्बास जफर ट्रेलर को फाइनल टच देते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर 24 अप्रैल को रिलीज होने वाला है।
गौरतलब है कि फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था तो धमाका हुआ था और फैंस ने सोशल मीडिया पर पहले ही फिल्म को ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया था।

सलमान खान इस समय इसके अलावा फिल्म दंबग 3 को लेकर भी बिजी हैं। फिलहाल आपको बता दें कि भारत के ट्रेलर को लेकर जैसे ही अली अब्बास जफर ने जानकारी दी तो फैंस ने ऐसा रिएक्शन दिया है..


Click it and Unblock the Notifications