..................... Bharat: After Punjab Salman khan reached Delhi for shooting watch the video - Hindi Filmibeat

Bharat: शूट के लिए दिल्ली पहुंचे सलमान खान, सड़क पर उतरे फैंस, Video वायरल

सुपरस्टार सलमान खान इस समय फिल्म भारत को लेकर बिजी है और फिल्म की शूटिंग काफी ज्यादा तेजी से हो रही है। हाल ही में सलमान खान का ये सेट दिल्ली पहुंच चुका है और अब दिल्ली में भारत को फिल्माया जाएगा। दिल्ली पहुंचते ही अतुल अग्निहोत्री ने दो वीडियो पोस्ट किए हैं जिसमें सलमान खान चलते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरे वीडियो में फैंस उनका इंतजार कर रहें हैं। दरअसल सलमान खान की गाड़ी दिल्ली की सड़कों से गुजर रही थी और फैंस को इसका पता चल गया।

इसके बाद उनके फैंस सड़क पर ही खड़े होकर भाईजान की एक झलक का इंतजार करने लगे और तब तक नहीं हिले जबतक उनकी गाड़ी वहां से निकल नहीं गई। बता दें कि अभी तक फिल्म की शूटिंग पंजाब के लुधियाना में चल रही थी जहां पर शूटिंग के लिए वाघा बॉर्डर का सेट बनाया गया था।

salman khan, bharat, सलमान खान, भारत

खबर मिली थी कि असली वाघा बॉर्डर पर सुरक्षा के चलते फिल्म की शूटिंग की इजाजत नहीं मिली थी। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा कैटरीना कैफ और दिशा पटानी नजर आने वाली हैं।

इनके अलावा इस फिल्म से जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर का नाम भी जुड चुका है। फिल्म को सलमान खान के लकी निर्देशक अली अब्बास जफर निर्देशित कर रहें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X