'भारत' POSTER: सलमान खान ने दिखाया 'जवानी जानेमन' LOOK, एकदम जबरदस्त
सलमान खान स्टारर फिल्म भारत का दूसरा पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। जहां पहले पोस्टर में सलमान को एक बूढ़े आदमी के लुक में दिखाया गया है, वहीं इस दूसरे पोस्टर में सलमान के युवापन की झलक दी गई है। पोस्टर में लिखा भी गया है कि यह साल 1964 का लुक है। आज से पहले फैंस ने सलमान को शायद ही इस अंदाज में पहले कभी देखा होगा।
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 जून को ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। वहीं, 24 अप्रैल को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। जिससे पहले फिल्म के पोस्टर्स को एक एक कर रिलीज किया जा रहा है।

सलमान खान ने अपना यह पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- जवानी हमारी जानेमन थी.. वहीं, पोस्टर में आप पीछे सर्कस में करतब करतीं दिशा पटानी की झलक भी देख सकते हैं। बता दें, फिल्म में सलमान सर्कस में खतरनाक स्टंट करते दिखेंगे। भारत में सलमान खान का पांच अलग अलग लुक रखा गया है। फिलहाल दो लुक दर्शकों के सामने आ चुका है।
बहरहाल, सलमान खान की ईद रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार होता है.. यहां जानें क्यों ब्लॉकबस्टर होगी भारत-


Click it and Unblock the Notifications