भंवरी को पर्दे पर जिंदा करेंगी माही गिल

गौरतलब है कि भंवरी देवी जो एक नर्स और लोक गायिका थी एक दिन अचानक ही लापता हो गईं तब से आज तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि वो किस दुनिया में है। हालांकि सीबीआई की ओर से कह दिया गया है कि भंवरी की मौत हो चुकी है लेकिन आज तक उसकी बॉडी नहीं मिली है।
भंवरी के पति के कहने पर राजस्थान के मंत्री महिपाल मदेरणा के खिलाफ केस दर्ज कराया गया कि भंवरी और महिपाल के अनैतिक संबध थे। जिसको की भंवरी ने एक सीडी में कैद कर लिया था। उसके बाद भंवरी उस सीडी के बाद मदेरणा से पैसे मांगने लगी और धमकी देने लगी कि अगर वो पैसे नहीं देते हैं तो सबको महिपाल का कच्चा चिठ्ठा बता देगी। जिसके बाद एक दिन भंवरी गायब हो गयी। भंवरी के पति का कहना था कि महिपाल ने भंवरी को अगवा करके हत्या करवा दी है।


Click it and Unblock the Notifications











