फिल्म गुजारिश का संगीत देंगे भंसाली
अपनी बेहतर निर्देशन क्षमता के लिए पहचाने जाने वाले संजय लीला भंसाली अब संगीत की दुनियां में कदम रखने जा रहे है। ऐश्वर्या राय और रितिक रोशन की जोड़ी को लेकर भंसाली गुजारिश नाम की फिल्म बनाने जा रहे है।
भंसाली इस फिल्म में निर्देशन के साथ संगीतकार का पद भी संम्हालेंगे। इससे पहले बालीवुड के इतिहास में राज कपूर, राज खोसला, सुभाष घई ने अपनी फिल्मों में संगीत देने का चमत्कार किया है।
यही नही महान फिल्मकार सत्यजीत रे अपनी सभी फिल्मों का पार्श्व संगीत दिया करते थे। आज के समय में केवल विशाल भारद्धाज इकलौते फिल्मकार है जो अपनी फिल्मों का संगीत भी खुद ही देते है।
भंसाली फिल्म के आठ गानों को पहले ही तैयार कर चुके है। फिल्म के जुडे़ एक कलाकार ने इन गानों के बारे में बताया कि सुनने में ये पुराने और धीमे लगते है लेकिन जल्दी ही अपने प्रभाव में ले लेते है।
फिल्म गुजारिश की शुटिंग जुलाई महीने से गोवा में शुरू हो जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications