भंसाली के चलते रामलीला करने में बहुत दिक्कत हुई: दीपिका पादुकोण

महान फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म रामलीला के पहले ही लुक ने लोगों को अपना मुरीद बना लिया है। फिल्म के प्रति लोगों की उत्सुकता फिल्म के ट्रेलर को देखकर ही काफी बढ़ गयी है। फिल्म में ट्रिगर दबाती और लहंगा-चोली पहने अपने जलवे बिखेरती अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कहा कि फिल्म रामलीला का एक-एक शाट्स परफेक्ट है जिसका मुख्य कारण संजय लीला भंसाली हैं।

दीपिका ने कहा कि भंसाली इतने पूर्णतावादी हैं कि वह उनके मन में जो भी है, उसमें कुछ भी कम नहीं करते। इसलिए मुझे फिल्म रामलीला करते हुए काफी दिक्कत भी हुई।

दीपिका ने कहा कि उनके पास एक नजरिया है और हर कोई उसी के अनुसार काम करता है। जाहिर है कि यह सफर मुश्किल रहा। यह उत्साही और चुनौतीपूर्ण था और थोड़ा मुश्किल भी हो गया था। इन सभी को एक साथ देखकर मैं थोड़ी भावुक हो गई थी।

गौरतलब है कि आंतक के साये में गुजरात के साये में पनपी प्रेमकहानी को देखने के लिए हर कोई बेहद उत्सुक है। फिल्म नखतराणा नाम के गांव की कहानी है जिसमें दो कट्टर दुश्मनी वाले परिवार के बीच में दो जवां दिलों को मुहब्बत हो जाती है। फिल्म गुजराती बैंकग्राउंड में रची रोमियो जूलियट की कहानी है, फिलहाल पहले लुक में ही दीपिका काफी प्रभावशाली लग रही हैं तो रणवीर सिंह भी काफी अच्छे दिखायी पड़ रहे हैं। रामलीला 15 नवंबर को रिलीज हो रही है।

आगे की खबर पढ़े स्लाइडों में...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X